Story – उपभोगवाद — 3

अपनी बीवी के साथ एक ब्यूटी पार्लर गया। मेरी बीवी को हेयर ट्रीटमेंट कराना था, क्योंकी उनके बाल काफी खराब हो रहे थे।

रिसेप्शन में बैठी लड़की ने उन्हें कई पैकेज बताये और उनके फायदे भी। 

पैकेज 1200 ₹ से लेकर 3000 ₹ तक थे।

कुछ डिस्काउंट के बाद मेरी बीवी को उन्होंने 3000 ₹ वाला पैकेज 2400 ₹ में कर दिया।

हेयर ट्रीटमेंट के समय उनका ट्रीटमेंट करने वाली लड़की के बालों से अजीब सी खुश्बू आ रही थी।

मैंने उससे पूछा कि आपने क्या लगा रखा है , कुछ अजीब सी खुश्बू आ रही है।

तो उसने कहा — “मैंने तेल में मेथी और कपूर मिला कर लगा रखा है , इससे बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और जल्दी बढ़ते हैं।”

मैं अपनी बीवी की शक्ल देख रहा था, जो 2400 रु में अपने बाल अच्छे कराने आई थी। 🤔🤔

Scroll to Top